16 नवंबर 2018 - 06:30
सऊदी अरब ने यमन के आगे घुटने टेके, हुदैदाह पर हमले रोकने की घोषणा।

यमन जनांदोलन अंसारुल्लाह ने कहा कि सऊदी अरब की ओर से हुदैदाह पर हमला बंद करने की घोषणा एक और साज़िश का हिस्सा है आले सऊद झूट बोल रहे हैं हुदैदाह पर आतंकी अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमले अब भी यथावत जारी हैं

  प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले तीन साल से भी अधिक समय से यमन के खिलाफ बर्बर हमले कर रहे आले सऊद ने यमन प्रतिरोध के सामने घुटने टेकते हुए यमन की लाइफ लाइन कहे जाने वाले तटवर्तीय क्षेत्र हुदैदाह पर हमले रोकने की घोषणा की है । याद रहे कि ज़ायोनी-अमेरिकी सहायता प्राप्त सऊदी नीत अतिक्रमणकारी गठबंधन ने इस शहर पर क़ब्ज़ा करने के लिए पिछले काफी समय से बर्बर हवाई हमले शुरू किये हुए थे लेकिन सऊदी गठबंधन को हमेशा यमन के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और वह हज़ारों आम नागरिकों की हत्या करने के बाद भी अब तक अपने किसी उद्देश्य में सफल नहीं हो सका है।  रायटर्स के अनुसार सऊदी अतिक्रमणकारी गठबंधन के वरिष्ठ अधिकारी ने अपने आतंकियों को संदेश देते हुए कहा है कि वह हुदैदाह में अपने हमले बंद कर दें, वहीँ यमन जनांदोलन अंसारुल्लाह ने कहा कि सऊदी अरब की ओर से हुदैदाह पर हमला बंद करने की घोषणा एक और साज़िश का हिस्सा है आले सऊद झूट बोल रहे हैं हुदैदाह पर आतंकी अतिक्रमणकारी गठबंधन के हमले अब भी यथावत जारी हैं ।